कानपुर में मिला दुर्लभ प्रजाति का हिमालयन गिद्ध, गिद्ध को देखने के लिए लगी लोगों के भीड़

Stvn Information Desk कानपुर - कानपुर में हिमालयन गिद्ध मिलने से हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गिद्ध को सुरक्षित तरीके से पकड़कर चिड़ियाघर कानपुर प्रशासन को सौंप दिया है। डीएफओ श्रद्घा यादव ने बताया कि गिद्ध किसी वजह से जमीन पर आ गिरा था और उसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने बोरियों की मदद से पकड़ लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग गिद्ध को देखने के लिए वहां पहुंच गए है।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए गिद्ध विलुप्तप्राय प्रजाति का है। साथ ही एक और गिद्ध के होने की बात कही जा रही है। उसकी तलाश की जा रही है। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक ने बताया कि हिमालयन गिद्ध को अन्य पक्षियों से अलग अस्पताल परिसर में रखा गया है। इसका वजन करीब आठ किलो है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में वर्तमान में चार हिमालयन गिद्ध मौजूद हैं। हिमालयन गिद्ध सात से बारह किलो वजन तक का होता है। इसके अलावा पंख फैलाने पर उसकी चौड़ाई तीन मीटर तक हो जाती है। यह गिद्ध पहाड़ी क्षेत्रों में 1200 से 5500 मीटर की ऊंचाई पर भारत से लेकर पाकिस्तान, कजाकिस्तान, उजबेगिस्तान, तजाकिस्तान, ईरान, नेपाल, भूटान व तिब्बत तक पाए जाते हैं। यह गिद्ध एक दिन में एक से डेढ़ किलो मांस खा सकता है।

 


By - sagartvnews
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.