BJP से निलंबित नूपुर शर्मा को मिला हथियार रखने का लाइसेंस, जान से मारने की मिल रही थी धमकियां

Stvn Politics Deskबीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निजी तौर पर हथियार रखने का लाइसेंस दिल्ली पुलिस की ओर से मिल गया है। पैगंबर मोहम्मद पर उनकी टिप्पणी के बाद उनको धमकियां मिल रही थीं। नूपुर शर्मा ने अपनी रक्षा के लिए लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। दिल्ली पुलिस की ओर इस बात की पुष्टि गुरुवार की गई। और नूपुर को हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है।
बता दे की पैगंबर पर नूपुर की टिप्पणी के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। उसके बाद नूपुर ने बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। चैनल पर डिबेट के दौरान पिछले साल नूपुर शर्मा ने पैगंबर के बारे में टिप्पणी की जिसको लेकर काफी हंगामा मचा था। देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे ने तूल पकड़ा था। इस विवाद के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया था। नूपुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारत के कई हिस्सों में हिंसक विरोध भी देखने को मिला। नूपुर शर्मा ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया और कहा कि उनका कमेंट किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था। 


By - sagartvnews
12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.