जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Stvn Politics Deskपटना- जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। है। शरद यादव ने अपनी आखिरी सांस अस्पताल में ली है। शरद की बेटी सुभाषिणी यादव ने ट्वीट किया है कि पापा नहीं रहे। बताया जा रहा है के उनकी तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी। गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जंहा उनका निधन हो गया। वहीं मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री ने यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
बता दे की शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। किसान के घर जन्मे शरद पढ़ने लिखने में काफी तेज थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया था। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था। शरद मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद चुने गए थे। शरद यादव भारत के पहले ऐसे राजनेता थे। जो तीन राज्यों से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुने गए थे। यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के ( NDA ) के संयोजक थे। 2013 में उनकी पार्टी द्वारा एनडीए से अलग होने के बाद उन्होंने संयोजक पद से त्याग पत्र दे दिया था।


By - sagartvnews
13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.