विश्व की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर गंगा-विलास रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Stvn Information Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्‍यम से वाराणसी में दुनिया की सबसे लंबे नदी क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी द‍िखाई। इसी के साथ पीएम ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास क‍िया। पीएम ने इस मौके पर लोहड़ और मकर संक्रांत‍ि की बधाई भी दी।
बता दे की इस लग्जरी क्रूज को वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना क‍िया गया है। 51 दिनों तक एडवेंचरस सफर पर निकलने वाला यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से गुजरेगा। इसके बाद असम के बह्मपुत्र नदी से डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। इसमें रास्ते में मुख्य तीन नदियां गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र नदिया पड़ेंगी। क्रूज बंगाल में गंगा की सहायक और दूसरे नामों से प्रचलित भागीरथी, हुगली, बिद्यावती, मालटा, सुंदरवन रिवर सिस्टम, वहीं बांग्लादेश में मेघना, पद्मा, जमुना और फिर भारत में ब्रह्मपुत्र से आसाम में प्रवेश करेगा। भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल की वजह से यह यात्रा बांग्लादेश को क्रॉस करेगी। क्रूज यात्री 15 दिनों तक बांग्लादेश में पर्यटन करेंगे।पीएम ने कहा क‍ि हमने अर्थ गंगा का अभ‍ियान चलाने के साथ गंगा को न‍िर्मल करने के ल‍िए सफाई पर फोकस क‍िया। गंगा व‍िलास क्रूज अर्थ गंगा के अभ‍ियान को नई ताकत देगा। यह क्रूज 25 अलग अलग नद‍ियों की धाराओं से होकर गुजरेगा। जो लोग भारत के अलग-अलग खान पान का अनुभव लेना चाहते हैं। यह क्रूज यात्रा उनके ल‍िए रोमांचकारी होगी। पीएम ने कहा जो लोग पहले ऐसे अनुभवों के ल‍िए व‍िदेश जाते थे अब वो भारत में ही इसका आनंद ले पाएंगे।

 


By - sagartvnews
13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.