Stvn Information Desk सागर - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार में की गई। जिसमें जिले के सभी विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं ने सहभागिता की। बैठक में संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई। इस दौरान केके मिश्रा जिला समन्वयक द्वारा अब तक नवांकुर संस्था के कार्यों के प्रगति प्रतिवेदन, कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके निराकरण, भावी कार्ययोजना, “सतत् विकास लक्ष्य 2030 अंतर्गत चिन्हांकित प्रमुख विषयों एवं उनसे संबंधित शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार मूल्यांकन एवं अनुश्रवण तथा सामाजिक अंकेक्षण , नदी संरक्षण एवं पुनर्जीवन, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु कार्ययोजना के निर्माण, प्रशिक्षण की आवश्यकता का आंकलन तथा स्थानीय महत्व के विषयों पर चर्चा की गई।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.