बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर बीजेपी को जितायें - सुशील तिवारी

पथरिया - भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमो के तहत आकांक्षी विधानसभा पथरिया के मंडल सदगुवा की बैठक आज मंडल मुख्यालय सदगुवा मे दोपहर में आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि आकांक्षी विधानसभा प्रभारी श्री सुशील तिवारी सागर, पूर्व मंत्री डा रामकृष्ण कुसमरिया ,पूर्व विधायक लखन पटेल , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, विधानसभा प्रभारी रामेश्वर चौधरी ने संगठनात्मक चर्चा और आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ।
मुख्य अतिथि सुशील तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर आने वाले विधानसभा चुनाव मे कमल के निशान को अपना प्रत्याशी मानकर बीजेपी को विजयी बनाए। यही हमारा आकांक्षी विधानसभा का लक्ष्य है। मंच संचालन महामंत्री केदार चौधरी व आभार भूषण पटेल ने किया, कार्यक्रम मे मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्यो की विशेष उपस्थिति रही।


By - sagartvnews
13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.