मंच से पूर्व सीएम कमलनाथ को सिंधिया ने कहा गद्दार

 

 

उपचुनाव को लेकर राजनैतिक दल एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। इसी को लेकर एमपी के शिवपुरी में एक कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राजयसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। दरअसल शिवपुरी जिले की पोहरी और करैरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस लक्ष्य को साधने सरकुला बाँध मध्यम सिंचाई परियोजना के शिलान्यास के बहाने पोहरी में बड़ा जमावड़ा हुआ। जहाँ मंच से सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए गद्दार तक कह डाला। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार में विकास संभव नहीं हो पाते। जबकि भाजपा सरकार चारों तरफ विकास कर रही है। कांग्रेस कह रही है कि जिन विधायकों ने इस्तीफे दिए हैं। वे गद्दार हैं। जबकि कांग्रेस का मुख्यमंत्री गद्दार था। ऐसे गद्दार को सबक सिखाना सिंधिया परिवार का दायित्व है।-------


इसी दौरान सभास्थल में खड़े युवकों ने ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की माँग का बैनर लहरा दिया और नारे लगाने लगे। सिंधिया भाषण पूरा कर युवकों के पास पहुंचे इस दौरान उनकी नोंकझोंक भी हुई।---------
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विरोध कर रहे ओबीसी छात्रों को इशारा करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने ओबीसी छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण का झूठा वादा करके धोखा किया था। भाजपा न्याय दिलाएगी। उन्होंने कर्जमाफी को भी झूठा बताया।


ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे छात्र नेता ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण कई राज्यों में दिया जा रहा है। लेकिन जब ग्वालियर में मुख्यमंत्री और नरेंद्र सिंह तोमर से मिलते हैं तो गिरफ्तार करा देते हैं। यदि आरक्षण नहीं मिला तो सभी 27 सीटों पर उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे।


By - Pranjal Bhargav ( Shivpuri MP)
12-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.