फिल्म डायरेक्टर की वाइफ की मदद करते दिखे किंग खान, टी20 की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे दुबई

Stvn bollywood Desk बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच शाहरुख क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखरने के लिए इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के उद्धघाटन समारोह में दुबई पहुंचे। जंहा शाहरुख के साथ पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, उनकी वाइफ ममता आनंद और किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखीं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें शाहरुख ममता आनंद की मदद करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख अपनी कार से उतरते ही पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की वाइफ ममता आनंद का हैंड बैग संभालने के लिए मदद करते हुए नजर आते हैं। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, जैंटेलमैन तो वहीं दूसरे ने उन्हें रियल किंग खान बताया है। इस IL T20 टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख खान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए है। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग खान ने अपनी ही अंदाज में लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं इस टी20 टूर्नामेंट में किंग खान की क्रिकेट टीम अबू धाबी नाइट राइडर्स भी मौजूद है।


By - sagartvnews
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.