नितिन गडकरी को जान से मारने की मिली धमकी, एक घंटे में आये तीन बार कॉल में दाऊद का भी लिया नाम

Stvn Information Desk केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। नागपुर में गडकरी के दफ्तर में दो बार फोन पर यह धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े 12 बजे के बीच आए थे।
बता दे की शनिवार (14 जनवरी) को 11:30 से 12:30 के बीच दो बार गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी के कॉल आए, जिसमें हमें फिरौती दो नहीं तो केंद्रीय मंत्री गडकरी को जान से मार देंगे ऐसी धमकी दी गई है। साथ ही साथ दाऊद का नाम भी लिया गया। तीन बार धमकी भरे कॉल आने के बाद गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गडकरी के कार्यालय में पहुंचे हैं और जांच कर रहे है। अधिकारियों ने बताया धमकी मिलने के बाद गडकरी के ऑफिस और आवास के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक नितिन गडकरी को धमकी वाली कॉल कर्नाटक के हुबली से की गई थी। कॉल का नंबर और तस्वीर पुलिस के साथ शेयर किया गया है। 


By - sagartvnews
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.