टीवी एक्टर सुनील होलकर 40 साल की उम्र में हुआ निधन, लीवर सोरायसिस बीमारी हुए थे शिकार

Stvn Bollywood Deskटीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा नजर आ चुके हिंदी और मराठी एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया। 40 साल की उम्र में सुनील ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुनील लंबे समय से लीवर सोरायसिस बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। आखिरकार 13 जनवरी को एक्टर ने आखिरी सांस ली। दिवंगत एक्टर सुनील टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, मैडम सर, मोरया,मिस्टर योगी जैसे शोज का हिस्सा थे। इसके अलावा सुनील ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म गोष्ट एका पैठाणीची में काम किया था। वो अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान से काफी सालों से जुड़े हुए थे। जीवन के करीब 12 साल सुनील ने थिएटर को दिए थे। सुनील को अपनी मौत का एहसास पहले ही हो गया था। उन्होंने पहले ही अपने एक दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हुए कहा था कि यह उनका आखिरी पोस्ट है। वो सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे। साथ ही मैसेज में उन्होंने लोगों के प्यार के लिए थैंक्यू भी कहा था। सुनील ने अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी। सुनील अपने पीछे मां, पिता, पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद परिवार में मातम छा गया है। 


By - sagartvnews
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.