सागर में DSP रहे रक्षपाल सिंह यादव कांग्रेस में शामिल, यहाँ से लड़ सकते हैं चुनाव ? | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव अपने सहयोगी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
रक्षपाल सिंह यादव ने सागर में लंबे समय तक अपनी सेवाए दी है, साथ में वह थाना प्रभारी, नगर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे है। वही इसके अलावा छतरपुर जिले के अलग अलग थानों के थाना प्रभारी रहे और जनता से सीधे जुड़े होने का फायदा उठाते हुए लोकप्रियता को भुनाने के चलते रिटायर्ड डीएसपी रक्षपाल सिंह यादव आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
जिले का बड़ामलहरा क्षेत्र यादव, लोधी, जैन, दलित, बाहुल्य क्षेत्र है, जिसके चलते भाजपा कांग्रेस अपने अधिकृत प्रत्यासी इन्हीं समुदाय/जातियों में से खड़ा करती है। अब तक इन्हीं में से विधायक चुने जाते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से भाजपा में आ चुके वर्तमान विधायक प्रदुम्म सिंह लोधी के चलते यहां से कांग्रेस का कोई प्रबल दावेदार नहीं है जिसके चलते कांग्रेस अपना दांव रक्षपाल यादव पर लगा सकती है। हालांकि रक्षपाल का प्रत्याशी घोषित करना इतना आसान नहीं होगा।


By - Sagar tv news
14-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.