केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में चिल्लाकर बोले- स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं

stvn Politics Deskदिल्ली - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में चिल्लाते हुए कहा कि - हैंडराइटिंग और स्पेलिंग की शिकायत करते हैं। वो हैं कौन। वो मेरे हेडमास्टर नहीं हैं। मैं जनता का चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं। LG हमारे सिर पर आकर बैठ गए हैं। हम टीचर्स को ट्रेनिंग लेने के लिए फिनलैंड भेजना चाहते हैं, ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके, लेकिन LG विनय कुमार सक्सेना टीचरों को ट्रेनिंग में जाने से रोक रहे हैं। वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं मानते।
दरअसल, दिल्ली सरकार अपने टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजना चाहती है। AAP ने आरोप लगाया कि LG सक्सेना ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि ऐसा करने वाले LG होते कौन हैं। क्या वो हमें सिखाएंगे कि हमारे बच्चों को पढ़ाना कैसे है? LG ने दो बार टीचर्स को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। इससे पता चलता है कि उनकी मंशा सही नहीं है। वो LG हैं, मेरे हेडमास्टर नहीं है। लोगों ने मुझे दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है, लेकिन LG हमें काम नहीं करने दे रहे हैं। वक्त सबसे ज्यादा ताकतवर होता है। आज केंद्र में BJP की सरकार है। कल हमारी सरकार भी केंद्र में आ सकती है। भगवान ने चाहा तो ऐसा होगा। दिल्ली में हमारे LG होंगे और यहां सरकार भाजपा या कांग्रेस की होगी तो भी हमारे LG किसी को परेशान नहीं करेंगे।


By - sagartvnews
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.