मोदी का पुराना वीडियो किया वायरल, बोले- पाकिस्तान को हमने कटोरा लेकर दुनिया में घूमने पर किया मजबूर

Stvn Politics Desk महंगाई से तंगहाल पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 साल पुराना वीडियो इस समय सुर्खियों में है। इस वीडियो में PM मोदी कह रहे हैं- हमने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी। उन्हें कटोरा लेकर दुनिया भर में घूमने के लिए मजबूर कर दिया है।
दरअसल प्रधानमंत्री का यह वीडियो 2019 के आम चुनाव का है। उस समय वह राजस्थान के बाड़मेर में रैली कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने परमाणु हमले में पाकिस्तान की धमकियों का भी जिक्र किया था। और कहा था कि- हमने पाकिस्तान की धमकियों से डरना बंद कर दिया है। आए दिन पाकिस्तान न्यूक्लियर बम की धमकी देता था, तो हमारे पास जो न्यूक्लियर है वो दिवाली के लिए रखा है क्या?
इस वीडियो के जरिए इमरान खान की पार्टी PTI के नेता सत्ताधारी शाहबाज शरीफ की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बता दे की पाकिस्तान इस समय गहरे आर्थिक संकट में है। वहां महंगाई दर 25% है। आटे की किल्लत चल रही है। देश में गेहूं, दाल, चीनी और अन्य सामानों की कमी है जिस कारण इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं।


By - sagartvnews
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.