कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे गौरीशंकर, अफसरों को अपशब्द कहने पर मांगी माफ़ी

Stvn Politics Desk भोपाल- कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बालाघाट में परिवहन विभाग के अफसरों को अपशब्द कहते हुए बिसेन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसके बाद भोपाल में आज बिसेन ने उस घटना पर माफी मांगी भी है।
बता दे की कमलनाथ के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था की गौरीशंकर का यह स्वभाव रहा है, ये उनकी सोच को दर्शाता है। कमलनाथ के बयान पर गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि यदि पार्टी सर्वसम्मति से फैसला लेकर कहेगी तो वह कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भाजपा का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व सर्वसम्मति से फैसला लेकर कहेगा कि गौरीशंकर चुनाव लड़ना है तो मैं जरूर लडूंगा। मुझे पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा। सिर्फ बालाघाट से विधानसभा का चुनाव नहीं लडूंगा, क्योंकि 13 बार मैं वहां से विधानसभा, लोकसभा के चुनाव में जनता ने मुझे वोट दिया है। एक बार मेरी पत्नी को टिकट दिया। अब 14 बार हो गया, बहुत हो गया नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए।


By - sagartvnews
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.