हाथी चले बाजार कुत्ते भौंकें हजार, नागपुर की संस्था से मिली चुनौती पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Stvn Religion Desk नागपुर- सोशल मीडिया में अक्सर चर्चाओं में रहने वाले बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर से चर्चाओ में आ गए हैं। जंहा नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति ने आरोप लगाया था कि उन्होंने चमत्कार के दावे कर कानून का उल्लंघन किया है। इस बात पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने चुनौती देने वालों को जवाब देते हुए कहा- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।
दरअसल नागपुर में कथा करके बागेश्वरधाम लौट रहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कई आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि दिव्यशक्ति का दावा करने वाले बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री ने समिति की चुनौती स्वीकार नहीं किया और नागपुर से ही चले गए।
इस बात पर शास्त्री बोले- हमें किसी भी प्रकार के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। हमें बागेश्वर बालाजी पहले ही प्रमाण दे चुके हैं। हम सालों से बोल रहे हैं कि न हम कोई चमत्कारी हैं, न हम कोई गुरू हैं, न ही हम कोई ईश्वर हैं। हम तो अपने बागेश्वर बालाजी जी के सेवक हैं, जैसी प्रेरणा लगती है हम वैसा करते हैं। हमने आगामी सभी कथाओं के समय को 2-2 दिन कम किया है। दरबार यथावत रहेगा, क्योंकि वह बालाजी की प्रेरणा से लगता है। नागपुर में भी 2 दिन का दिव्य दरबार लगा था, 9 दिन की रामकथा के लिए हमने आयोजकों को पहले ही मना कर दिया था, इसलिए रामकथा 7 दिन तक की गई। रायपुर और टीकमगढ़ की कथा को भी 2-2 दिन के लिए घटाया गया है। गुरू जी का जन्मदिन है, इसलिए हम 2-2 दिन कथा से घटा रह हैं।


By - sagartvnews
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.