सुशांत के पेट डॉग फज ने कहा दुनिया को अलविदा, बहन प्रियंका ने लिखा इमोशनल पोस्ट
Stvn Bollywood Deskसुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद अब उनके डॉग फज ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात का खुलासा सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके किया है। फज हमेशा से सुशांत के साथ ही रहता था। लेकिन सुशांत की मौत के बाद से फज का बुरा हाल हो गया था। वो अपने घर के कोने-कोने में सुशांत को ढूंढता रहता था। प्रियंका ने फज की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, फज आखिरकार तुम भी अपने दोस्त के पास स्वर्ग में चले गए। प्रियंका ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें एक में सुशांत फज के साथ दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी में प्रियंका फज के साथ समय बिता रही हैं। सुशांत फज को बहुत प्यार करते थे और शायद वो जानते थे कि इस मतलबी दुनिया में किसी इंसान का भरोसा नहीं किया जा सकता। इसीलिए सुसाइड करने से पहले उन्होंने अपने डॉग के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। अगर तुम मुझे याद रखते हो तो इस बात की परवाह नहीं कि बाकी सबने मुझे भुला दिया। माय लव फज।