Stvn Bollywood Desk पॉपुलर इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। जीना के चले जाने से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है। जीना के निधन की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। साल (2021) सितंबर के महीने में जीना की थाई बोन टूट गई थी। फिर उनकी सर्जरी करवानी पड़ी थी। उसके बाद जल्द ही जीना ने चलना शुरू कर दिया था। जीना 50 और 60 के दशक की सुपरस्टार थीं। उन्हें प्यार से सभी लोलो कहकर बुलाया करते थे। जीना लोलोब्रिगिडा का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं था, बावजूद इसके वो दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। जीना को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला भी कहा जाता है। जीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और कई फिल्मों में काम किया, जैसे कम सेप्टेम्बर, ट्रेपेज, बीट द डेविल, बुओना सेरा, मिसेज कैंपबेल, थी। लेकिन बाद में जब जीना की फिल्में फ्लॉप होने लगीं, तब वह फोटो जर्नलिस्ट बन गईं और उन्होंने इसमें भी खूब नाम कमाया।





सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.