खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की टार्च (मशाल) का टीकमगढ़ में हुआ आगमन, किया गया भव्य स्वागत

 

टीकमगढ़ जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। इसके चलते यूथ गेम्स की मशाल सागर से होते हुऐ टीकमगढ़ पहुंची, जहॉ खिलाड़ियों, युवाओं, खेल अधिकारियों ने मशाल का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया
वीओ
यह मशाल रैली सुभाष पार्क, पपौरा चौराहा होते हुये गांधी चौराहा, कोतवाली होकर पुलिस लाईन में पहुंची। जहॉ खेलो इण्डिया एंथम, हुक स्टेप एवं टार्च गीत को डीजे पर बजा कर सुना गया। साथ ही मशाल लेकर चल रहे माउंट एवरेस्ट की सबसे उंची चोटी पर मप्र का झंडा फहराने वाले भगवान सिंह ने टीकमगढ़ के विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भगवान सिंह ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश की ओर से 19 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर मध्य प्रदेश का झंडा फहराया था, खेलो इंडिया गेम्स की मशाल लेकर मध्य प्रदेश के 50 जिलों में जाकर लोगों को खेल के प्रति जागरूक करूंगा।
वही, इस आयोजन के बारे में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा यूथ गेम्स में 27 खेलों में म.प्र के भोपाल, इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मंडला और खरगौन में 6 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
बाइट


By - Sagar Tv News
17-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.