भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच आज, टीम इंडिया ने जीता टॉस

Stvn Sport Desk भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। टीम इंडिया ने टॉस जीता है और बैटिंग करने का फैसला लिया है। इस बार टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ उतरी है। हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर वापसी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी खेलेंगे।
बता दे की भारतीय जमीन पर न्यूजीलैंड टीम 5 साल के बाद अब कोई वनडे मुकाबला खेलेगी। आखिरी मैच अक्टूबर 2017 में खेला गया था। 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी। न्यूजीलैंड भारत में खेली 6 में से एक भी वनडे सीरीज नहीं जीत सका है। यह मैच जीतकर भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ पिछले 4 साल से वनडे में मिल रही लगातार हार से पीछा छुड़ा सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ जीत अभियान कायम रखने की कोशिश करेगा। भारत ने न्यूजीलैंड से आखिरी वनडे 3 फरवरी 2019 को वेलिंगटन में जीता था।


By - sagartvnews
18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.