यूक्रेन की राजधानी कीव में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, होम मिनिस्टर समेत 18 लोगों की गई जान

Stvn Crime Deskयूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। जो छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर और स्कूल (किंडरगार्टन) के पास हुआ है। हादसे में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। इनमें होम मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की भी शामिल थे।
बता दे की हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जंहा हेलिकॉप्टर में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 9 लोग जो मारे गए हैं उनमें दो बच्चे हैं। यह किंडरगार्टन में मौजूद थे। बाकी इसी किंडरगार्टन के कर्मचारी हैं। कुल 22 लोग घायल हैं और इनमें 10 बच्चे हैं। कीव के गवर्नर ओलिसिए कुलेबा ने कहा- हादसा किंडरगार्टन के करीब हुआ। इसमें बच्चे और वहां के कुछ कर्मचारियों की भी मौत हुई है। 22 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अफसरों ने अब तक यह नहीं बताया है कि हेलिकॉप्टर कौन सा था और इसके क्रैश होने की वजह क्या थी। ब्रोवेरी दरअसल एक कस्बा है। इसकी आबादी करीब एक लाख है। यह कीव के पूर्व में स्थित है। घटना के वक्त इस इलाके में घना कोहरा था और कुछ देर पहले बर्फबारी भी हुई थी। घटना की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। ऐसा मानना है कि रूस ने तो इस हेलिकॉप्टर को निशाना नहीं बनाया। कुछ बिजली के तार भी टूटे मिले हैं।

 

 


By - sagartvnews
18-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.