धीरेंद्र शास्त्री बोले - मैं किसी से नहीं डरता, लोगों ने भगवान को नहीं छोड़ा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर आरोप लगाए जा रहे है। जंहा सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी से डरता नहीं हूं जब लोगों ने भगवान को नहीं छोड़ा तो मुझे क्यों छोड़ेगे।
दरअसल महाराष्ट्र की एक संस्था ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें चुनौती दी थी कि वह नागपुर में मंच पर आकर अपने चमत्कारों को दिखाएं। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो मुकदमा झेलने को तैयार रहें। धीरेंद्र शास्त्री इस चुनौती पर वहां नहीं पहुंचे और वापस लौट आए। इस पर कहा जाने लगा कि धीरेंद्र शास्त्री डर के मारे भाग आए। वहीं शास्त्री ने कहा, कि आदिकाल से भगवान राम को लोगों ने नहीं छोड़ा, यह भारत देश वो देश है, जहां भगवान राम से उनके होने के लिए सबूत मांगा गया। अयोध्या के लिए सबूत मांगा गया। भगवान कृष्ण को नहीं छोड़ा, उनको तांत्रिक और चमत्कारी कहा जाता रहा, तो हमें भरोसा है कि हम तो आम इंसान हैं, हमें कब छोड़ेंगे।

 

 


By - sagartvnews
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.