राखी सावंत के हिरासत की खबर आई सामने, शर्लिन चोपड़ा ने दी गलत जानकारी

Stvn Bollywood Deskराखी सावंत को मुंबई में अंबोली पुलिस ने गुरुवार 19 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया। राखी आज दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं। जिससे पहले ही वो मुश्किलों में फंस गईं। हालांकि शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि राखी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मुंबई पुलिस का कहना है कि उन्होंने राखी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है राखी को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनकी कोई कस्टडी या गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शर्लिन चोपड़ा ने गलत जानकारी ट्वीट की है।
राखी ने 6 नवंबर को शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शर्लीन ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए राखी के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन फाइल की थी। शर्लीन ने अपने FIR की कॉफी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, नौटंकीबाज राखी सावंत तैयार हो जाएं गिरफ्तार होने के लिए। शर्लीन ने राखी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, धारा 500, धारा 509 और धारा 503 के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई थी।

 


By - sagartvnews
19-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.