ज्योतिरादित्य सिंधिया कोई तोप नहीं हैं,अगर थे तो चुनाव क्यों हारे- बोले कमलनाथ

ज्योतिरादित्य सिंधिया तोप नहीं हैं..
कमलनाथ ने साधा निशाना


ज्योतिरादित्य सिंधिया कोई तोप नहीं हैं,अगर थे तो चुनाव क्यों हारे- बोले कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा बयान देते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमें सिंधिया की जरूरत नहीं है, अगर वे इतने बड़े तोप थे तो ग्वालियर का महापौर चुनाव क्यों हारे, मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारे? कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ये बात शुक्रवार को टीकमगढ़ के रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। सरकार पर हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा, बुंदेलखंड क्षेत्र में आज तक भाजपा की सरकार किसानों को पानी मुहैया नहीं करा सकी है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। किसानों को बिजली नहीं मिल रही है। सीडी कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे हनीट्रैप मामले की सीडी दिखाई थी। चंद मिनट देखने के बाद ही मैंने उन्हें रोक दिया था। मैंने सीडी सार्वजनिक इसलिए नहीं की, क्योंकि पहले उसकी सत्यता की जांच जरूरी थी। मैं नहीं चाहता था कि जांच किए बिना लोगों की बदनामी हो।
कमलनाथ 20 जनवरी को टीकमगढ़ जिले के दौरे पर हैं। वे सुबह हेलिकॉप्टर से भोपाल से टीकमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद गो पूजन, कन्या पूजन और संत पूजन कर सभा को संबोधित किया।


By - sagar tv news
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.