लड़की पर चढ़ा प्यार का खुमार, फेसबुक फ्रेंड से मिलने साइकिल से पहुंची गुजरात

Stvn Crime Deskउत्तर प्रदेश के बलिया से प्रेम-प्रसंग का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 साल की एक लड़की को फेसबुक पर किसी से प्यार हुआ। फिर इसका खुमार ऐसा चढ़ा कि प्रेमी से मिलने के लिए बेताब लड़की साइकिल से ही 1600 किलोमीटर दूर सूरत के लिए निकल पड़ी। लेकिन रास्ते में यह लड़की अपनी एक गलती की वजह से पकड़ी गई और फिर पुलिस ने उसे उसके घरवालों को सौंप दिया।
बता दे की लड़की बलिया जिले के मनियार गांव की रहने वाली है। वह मंगलवार को अपने प्रेमी से मिलने के लिए सूरत जाने के लिए साइकिल से निकली. लेकिन घर से 20 किमी दूर शकंरपुर बाजार के जब कुछ व्यापारियों को उस पर शक हुआ। तो उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद लड़की के माता-पिता से संपर्क किया गया। लड़की के बैग से दुल्हन के कपड़े और गहने बरामद हुए है। लड़की के घरवालों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लड़की ने पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की है। उसने कहा कि वह परीक्षा देने प्रयागराज जा रही है, लेकिन लगातार सवाल हुए तो उसने कबूल लिया कि वह प्रेमी से मिलने सूरत जाने के लिए निकली थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की फेसबुक के जरिए सूरत के एक युवक के संपर्क में आई थी। लंबे समय तक चैटिंग के बाद उसने लड़के से मिलने की इच्छा जाहिर की. जब युवक ने असमर्थता जताई, तो लड़की खुद उससे मिलने साइकिल से निकल गई। लड़की जब शंकरपुर बाजार पहुंची तब उसके मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई थी। यहां उसने कुछ दुकानदारों से फोन चार्ज करने में मदद मांगी। उसी दौरान लड़की काफी घबराई हुई सी लग रही थी. इससे व्यापारियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस बुला लिया।


By - sagartvnews
20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.