कमलनाथ के बयान पर भूपेंद्र सिंह का पलटवार, कमलनाथ करेंगे अभी 3 हजार घोषणाएं !

कमलनाथ के बयान पर भूपेंद्र सिंह का पलटवार, कमलनाथ करेंगे अभी 3 हजार घोषणाएं !

कमलनाथ अभी 3 हजार घोषणाएं और करेंगे बोले-भूपेंद्र सिंह !

एमपी के निवाड़ी पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते किया। और कहा की कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने ने 973 घोषणाएं की थी। जिसमें सवा साल की उनकी सरकार ने एक भी घोषणा पूरी नहीं की। अभी 300 दिन बाकि हैं। चुनाव में और वो हर दिन लगभग 3 घोषणाएं कर रहे हैं। तो लगभग तीन हज़ार घोषणाएं फिर से होंगी। तो घोषणाओं की मशीन कौन हैं ये वो ही बताएं। वहीं भाजपा के द्वारा पुलिस प्रशासन पैसे की होने की बात पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की यह तो सब जानते हैं। किसके पास क्या है। और इससे चुनाव नहीं जीते जाते चुनाव तो विकास से ही जीते जाते हैं।
बता दें की निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील में पृथ्वीपुर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे थे जहाँ उन्होंने ये बयान दिया। वहीं कमलनाथ स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के निवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनको संबोधित करने पृथ्वीपुर पहुंचे थे।--------


By - sagar tv news
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.