पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह पर जमकर बरसे कमलनाथ, कही बड़ी बात

 

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने नजरबाग में जनसभा को सम्बोधित किया साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। बोले की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। बताया गया की पूर्व सीएम कमलनाथ ने नजरबाग प्रांगण में राम मंदिर के सामने एक जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी शामिल थे। कमलनाथ ने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। शिवराज सरकार ने पिछले 18 साल में हजारों घोषणाएं की जिन पर अमल नहीं किया। प्रदेश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। प्रदेश में बाहर की कंपनी नहीं आना चाहती क्योंकि कंपनी वालो से जमीन देने के नाम पर प्रदेश सरकार के नेता मोटी रकम की मांग करते हैं।
वहीं अरुण यादव ने कहा की मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला जनप्रतिनिधि की गुंडागर्दी में प्रदेश में अब्बल नंबर पर है। भ्रष्टाचार में भी पहले स्थान पर है मध्यप्रदेश काग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को किसी ना किसी केस में फंसाकर उनको परेशान कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा की शिवराज के भाई द्वारा होशंगाबाद में मां नर्मदा नदी में अवैध रेत का खनन किया जा रहा है।
इसके अलावा कमलनाथ ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए हुए संविधान को छेड़छाड़ की जा रही है। बीजेपी देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है बीजेपी सरकार से देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।


By - SAGAR TV NEWS
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.