सागर-कटनी ट्रेक पर नंदी के टकराने से मालगाड़ी बेपटरी, पहिये टूटकर दूसरे ट्रैक पहुंचे

 


दमोह रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी पथरिया फाटक के पास बेपटरी हो गई। गनीमत रही आसपास ट्रैक पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

दमोह-कटनी रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। सांड ट्रैक पर आ जाने के कारण मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक तो लगाए, जिससे ट्रेन के डिब्बे प्रेशर के कारण आपस में टकरा गए और कई डिब्बे बेपटरी हो गए तो एक डिब्बे के चार पहियों कई टन वजनी पूरा सेट निकलकर दूसरी पटरी पर फिंक गया। गनीमत रही मौके पर कोई काम नहीं चल रहा था, अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ता।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी अनुसार दमोह रेलवे स्टेशन पर सागर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी से एम मवेशी टकरा गया। इससे मालगाड़ी के एक डिब्बे का चार पहियों का एक सेट अचानक निकलकर दूसरे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया। करीब तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई न ही ट्रैक को कोई नुकसान या क्षति पहुंची है। घटना के बाद दोनों तरफ के ट्रैक पर रेल यातायात बंद हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे के आसपास यह घटना हुई है। गनीमत रही कि उस समय दूसरे ट्रैक पर कोई व्यक्ति, मजदूर मौजूद नहीं थे


By - Sagar Tv News
21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.