धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी करने वाले श्याम मानव का हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला


धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी करने वाले श्याम मानव का हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला

हिन्दू संगठनों में भारी गुस्सा
श्याम मानव का फूंका पुतला

बागेश्वर धाम के महंत को चुनौती देने वाले श्याम मानव को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश पनप रहा है। इसी को लेकर एमपी के दमोह में अस्पताल चौराहे पर दमोह जिले के हिंदू संगठनों ने नागपुर महाराष्ट्र के श्याम मानव का पुतला दहन किया। यही नहीं उनके पुतले को संगठन के लोगों ने जूते मारकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों के लोगों ने बताया की छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर नागपुर के श्याम मानव द्वारा अनर्गल टिप्पणी की गई थी। जिससे हिंदू संगठन और बागेश्वर धाम शिष्य मंडल में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में सभी दमोह जिले के हिंदू संगठनों के लोगों ने अस्पताल चौराहे पर सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर पुतला दहन किया। हिंदू संगठन के लोगों के मुताबिक अगर सनातन धर्म और बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करेगा तो हिंदू संगठन के लोगों के द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसमें शासन प्रशासन और अन्य तरीकों से विरोध किया जाएगा।


By - sagar tv news
22-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.