ऋषभ के लिए प्रार्थना करने महाकाल पहुंचे सूर्या-कुलदीप-सुंदर, भस्म आरती में हुए शामिल

Stvn sport Deskइंडियन क्रिकेटर्स ने सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाना है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। तीनों प्लेयर्स इंदौर से ही उज्जैन पहुंचे। क्रिकेटर्स ने गर्भगृह में जाकर धोती-सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए। महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए। सूर्य कुमार ने कहा कि महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। शुरू से अंत तक आरती देखी। मन शांत हो गया। सबसे जरूरी ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वह रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.