सात दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव शुरू, शुभ मुहूर्त में प्रज्ज्वलित हुई अखंड ज्योत

आस्था और श्रद्धा का महापर्व नर्मदा जयंती 28 जनवरी को है। इस अवसर पर हर साल मां मेकल सेवा संस्था की ओर से नावघाट खेड़ी के नर्मदा तट पर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाता है। रविवार से इस महोत्सव की शुरुआत हो गई है। प्रथम दिवस सुबह शुभ मुहूर्त में अखण्ड ज्योत का प्रज्ज्वलन किया गया।
बता दे की आचार्य पंडित गिरिजाशंकर अत्रे और वेदपाठी पंडितों ने विधि-विधान से मां रेवा के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इस दौरान संस्था के सदस्य भी पूजन में सम्मिलित हुए। इस महोत्सव में पूरे सात दिनों तक शाम 7 बजे प्रतिसायंकालीन संगीतमय मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी। साथ ही प्रख्यात भजन गायक सुमधुर भजनों की प्रस्तुती भी देंगे। 26 जनवरी को बसंतोत्सव का आयोजन नर्मदा तट पर होगा। इस दौरान महाआरती के साथ आतिशबाजी भी की जाएगी। 28 जनवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा आकर्षक का केंद्र रहेगी। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। मां मेकल सेवा संस्था के सदस्यों ने सभी नर्मदा प्रेमी भक्तों से इस आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।

 


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.