24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा वनडे मैच, 40 साल में पहली बार इंदौरी अंपायर करेंगे फ़ैसला

Stvn sport Deskभारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी हैं। जिस शहर में मैच होता है वहां का यदि खिलाड़ी भी मैच खेल रहा है तो सभी की उस पर नजर रहती है लेकिन इस बार खास बात यह कि इंदौर का एक बेटा नितिन मेनन मैच के दौरान मैदान में अंपायरिंग करते नजर आयेगे।
बता दे की 40 साल में ऐसा पहली बार होगा जब कोई इंदौरी अंपायर अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में मैदान पर फैसला सुनाएगा। नितिन के अंपायर पिता भी अपने शहर इंदौर में किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करना चाहते थे, हालांकि उन्हें अवसर नहीं मिला, लेकिन बेटे को अवसर मिलने पर वह बहुत खुश हैं। नितिन अब तक करीब 90 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। इंदौर में 6 साल बाद वनडे मैच होने जा रहा है और भारतीय टीम कभी भी होलकर स्टेडियम में वनडे मैच नहीं हारी है, वहीं न्यूजीलैंड को इंदौर में कभी भी जीत नसीब नहीं हुई है। न्यूजीलैंड की टीम इंदौर के होलकर स्टेडियम में अक्टूबर 2016 में टेस्ट मैच खेल चुकी है। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 321 रनों से मात दी थी। नितिन ने कहा मैं भी काफी समय से इंतजार कर रहा था। अब चांस मिला है। काफी एक्साइटेड हूं। हो सकता है कि यही मेरा सबसे स्पेशल मोमेंट हो। मैं एमपी के लिए क्रिकेट खेलता था लेकिन परफॉर्मेंस ठीक नहीं था तो टीम से मुझे ड्रॉप कर दिया गया। 2006 में एक चांस लिया और एग्जाम के बाद बीसीसीआई की अंपायरिंग स्टार्ट की।


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.