कुत्ते को कुत्ता कहना पड़ा मंहगा, डॉग ओनर ने किसान को उतार दिया मौत के घाट

stvn Crime Deskतमिलनाडु के डिंडिगुल से बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक किसान को उसके पड़ोसियों ने महज इस बात के लिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उनके कुत्ते को कुत्ता बोल दिया था। मामला थाड़ीकोम्बू गांव का है।
दरअसल, किसान की पड़ोसियों के साथ उनके कुत्ते को लेकर रोजाना लड़ाई होती थी। जब उसने उनके कुत्ते को कुत्ता कहकर शुरू कर दिया तो लड़ाई ज्यादा बढ़ गई और इसकी कीमत किसान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। मृतक रायप्पन थाडिकोम्बु एक किसान था। उसका अक्सर अपने पड़ोसियों डैनियल और विन्सेट के साथ उनके कुत्तों को लेकर विवाद होता रहता था। रायप्पन हमेशा कुत्ते को बांधने के लिए कहता था। फिर भी पड़ोसी अपने कुत्ते को खुला छोड़कर रखते थे। रायप्पन को भी उनके कुत्ते ने कई बार काटा था। इसी बात से वह पड़ोसियों से खफा था। फिर भी उन्होंने कुत्ते को बांधना शुरू नहीं किया तो रायप्पन ने उनके कुत्ते को उसके नाम से बोलना शुरू कर दिया। जिससे पड़ोसी गुस्सा हो गए. इसी बात को लेकर उनकी रायप्पन से बहसबाजी शुरू हो गई। गुस्से मे पड़ोसियों ने कहा कि तूने ऐसे कैसे हमारे कुत्ते को कुत्ता कहा। इसका नाम लिया करो। रायप्पन ने कहा कि मैं इसे कुत्ता ही कहूंगा. जिसके बाद बहसबाजी लड़ाई में बदल गई। रायप्पन पास से एक छड़ी उठा लाया और कुत्ते को मारने की कोशिश करने लगा। तभी डैनियर और विन्सेट ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह नीचे गिर गया. उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.