हिमाचल में स्नो लेपर्ड का वीडिओ आया सामने, देवभूमि में करीब 73 बर्फानी तेंदुए

Stvn Information Deskहिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में एक बार फिर स्नो लेपर्ड देखा गया, जिसे कैमरे में कैद किया गया है। विलुप्त श्रेणी का जानवर को घाटी में रिहायशी इलाकों के आसपास विचरते हुए एक सरकारी अधिकारी ने अपने कैमरे में कैद किया है।
बर्फानी तेंदुआ दुनिया के उन गिने चुने जानवरों की श्रेणी में आता है। जिनकी प्रजाति विलुप्ति के कगार पर है। हिमाचल में चीन बॉर्डर से सटी स्पीति घाटी में बर्फानी तेंदुए को देखने के लिए हर साल हजारों की तादाद में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। दिसंबर से मार्च महीने के बीच बर्फबारी के बाद यह जानवर पहाड़ों से उतर कर रिहायशी इलाकों के आसपास पहुंच जाते हैं। चिचम गांव के पास एक नाले में स्नो लेपर्ड को अपने कैमरे में कैद किया है। स्पीति घाटी में स्नो लेपर्ड विंटर टूरिज्म को बढ़ाबा देने का एक बेहतर विकल्प बन गया है। होम स्टे में रुकने वाले पर्यटकों को एक दिन स्नो लेपर्ड के दीदार करवाया जा रहा है, जिससे स्थानीय टूरिस्ट गाइड को रोजगार मिल रहा है।


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.