अथिया और केएल राहुल के वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, थोड़ी देर में लेंगे दोनों सात फेरे

Stvn Bollywood Deskबॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसमें क्रिकेटर ईशांत शर्मा, वरुण एरोन शामिल होने के लिए खंडाला पहुंच चुके हैं। यहां सभी मेहमानों के हाथ में रेड बैंड बांधा गया है, जिससे पता चलता रहे कि यह इनवाइटेड हैं। इस बैंड के बिना कोई अंदर नहीं जा सकता है। वेडिंग वेन्यू के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी चेकिंग भी हो रही है।
दोनों की शादी आज शाम फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले जहान में हो रही है। इसमें करीब 100 लोग शामिल हो रहे हैं। वहीं 2:30 बजे केएल राहुल, सुनील के घर बारात लेकर आए। यह बारात रेडिसन होटल से शुरू हुई। इस शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। बता दे की खाना प्लेट्स में नहीं, बल्कि केले के पत्तों में परोसा जाएगा। खाने में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा जाएगा।

 


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.