दो पैसेंजर अंडरगार्मेंट-पेंट में छिपाकर ले जा रहे थे सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा 55.92 लाख का गोल्ड

Stvn Crime Deskजयपुर - एयरपोर्ट पर क़रीब 55.92 लाख रुपए का गोल्ड पकड़ा गया है। गोल्ड के साथ दो अरोपियों को भी पकड़ा गया है। जंहा एक आरोपी सोने को अपनी पेंट में छुपाकर लाया था। जबकि दूसरा अंडरगर्मेंट में रखकर लाया था। दोनों अरोपियों को दो अलग-अलग कार्रवाई में पकड़ा गया। दोनों ही आरोपी सीकर जिले के रहने वाले हैं।
बता दे की पहली कार्रवाई में शारजाह से जयपुर आई फ्लाइट जी 9435 में की गई। जंहा एक पैसेंजर के पास से 380 ग्राम गोल्ड मिला। इसकी बाजार कीमत लगभग 22 लाख 23 हजार रुपए है। यह गोल्ड आरोपी पेंट के नीचे के हिस्से में छुपा कर लाया था। पूछताछ के दौरान पहले तो पैसेंजर ने गोल्ड होने की बात से इनकार किया। जैसे ही पैसेंजर का एक्स-रे किया गया तो गोल्ड की 2 लेयर उसकी पेंट की मोहरी के पास से बरामद किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई देर रात रियाद से शारजाह होते हुए जयपुर आई फ्लाइट में की गई। फ्लाइट में बैठे पैसेंजर के पास से 576 ग्राम सोना बरामद किया। जिसकी बाजार कीमत करीब 33 लाख 69 हजार 600 रुपए बताई जा रही है। यह पैसेंजर सिलिकॉन रबर के दो कैप्सूल में गोल्ड छुपा कर ला रहा था। यह दोनों ही कैप्सूल पैसेंजर की अंडरगार्मेंट में मिले। कस्टम ऑफिसर ने दोनों ही पैसेंजर को जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों पैसेंजर कई समय से गोल्ड की तस्करी कर रहे थे। यह लोग किस के लिए यह गोल्ड भारत लेकर आए थे। इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।


By - sagartvnews
23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.