धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में सड़कों पर उतरे साधु समाज और सनातन प्रेमी,राम धुन गाकर सुंदर कांड किया

धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में सड़कों पर उतरे साधु समाज और सनातन प्रेमी,राम धुन गाकर सुंदर कांड किया

धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन
मातृ शक्ति भी उतरी सड़कों पर


बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री पर नागपुर में की गयी टिप्पणी को लेकर लोगों में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है। एमपी के छतरपुर में भी धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे। साधु समाज और सनातन प्रेमियों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर समर्थन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और नागपुर की अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव का विरोध करते हुए नारेबाजी की। यह रैली छतरपुर शहर के रामचरित मानस मैदान से शुरू हुई जिसमें साधु-संत भजन करते हुए राम धुन बजाये चल रहे थे। साथ ही युवा हाथो में ध्वज पताका लेकर बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जयकारे लगा रहे थे। साथ ही मातृशक्ति ने भी इस रैली मे हिस्सा लिया और भजन कीर्तन किए। यह रैली शहर के मुख्य मार्ग होते हुए मोटे के महावीर मंदिर पहुंची। जहाँ सभी धर्म प्रेमियों ने सामूहिक सुंदरकांड किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर श्याम मानव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
वहीं ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया की हिंदू संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें श्याम मानव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है इस आवेदन को आगे फॉरवर्ड किया जाएगा।

 


By - sagar tv news
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.