एक ही परिवार के 7 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुट गई जांच में

Stvn Crime Deskमहाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार आर्थिक तंगी में चल रहा था। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है। यह घटना पुणे जिले के दौंड तालुका के परगांव का है।
बता दे की भीमा नदी में सोमवार को परिवार के चार सदस्यों के शव मिले है। वहीं नदी में तलाश के दौरान मंगलवार दोपहर परिवार के तीन और बच्चों के शव मिले हैं। मृतकों में 50 साल के पुरुष से लेकर 3 साल तक के बच्चे के शव हैं। बताया जाता है कि नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों को एक महिला का शव मिला था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब नदी में तलाशी ली तो और शव मिले। शवों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली गई है। मृतकों में मोहन उत्तम पवार (50), संगीता मोहन पवार (45) उनके दामाद शामराव पंडित फुलवारे (32), उनकी पत्नी रानी शामराव फुलवारे (27), शामराव फुलवारे के बेटे रितेश शामराव फुलवारे (7), छोटू शामराव फुलवारे (5) और कृष्णा (3) की लाशें इसी नदी के किनारे मिली हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कि जा रही है और पहले शवों से संबंधित परिवार को तलाशा जा रहा है।


By - sagartvnews
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.