लड़की के प्यार में लड़की ने बदलवाया जेंडर, लेकिन अब लड़की ने ही दे दिया धोखा

लड़की के प्यार में लड़की ने बदलवाया जेंडर, लेकिन अब लड़की ने ही दे दिया धोखा

जिसके लड़की के लिए लड़की न जेंडर चेंज कराया उसी ने दिया धोखा

वैसे तो मोहब्बत की कई दास्तानें आपने देखी और सुनी होंगी। इश्क और मोहब्बत की कई मिसालें भी दी जाती हैं। लेकिन सामने आये एक मामले ने हैरान कर दिया। जहाँ एक लड़की ने ही दूसरी लड़की को धोखा दे दिया। वो भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि तब जब उसका जेंडर चेंज हो गया। जी हाँ ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आया है। बताया जा रहा है की जेंडर बदलने वाली लड़की सना खान एक घर में किराए से रह रही थी। जहाँ दोनों में पहले दोस्ती हुई इसके बाद प्यार हुआ। तो लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। प्यार इतना परवान चढ़ा की दिल्ली जाकर अस्पताल में जेंडर तक चेंज करा लिया। लेकिन तभी उस लड़की को किसी लड़के से प्यार हो गया और उसने धोखा दे दिया। अब उसका कहना है की उसे लड़के से शादी करनी है तुम्हारे साथ में नहीं रहना। पीड़िता का कहना है। की वो सरकारी कर्मचारी है जिससे पैसा देखकर उसे फंसाया गया है। उसके करीब 12 लाख रूपये भी खर्च हो गए हैं। सना का कहना है की उसकी ज़िंदगी खराब हुई है इसलिए उस लड़की पर कार्यवाई की जाना चाहिए ताकि उसने उसके साथ जो किया है वो किसी दूसरे के साथ में न हो।

 


By - sagar tv news
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.