थिएटर में रिलीज होने से पहले ऑनलाइन लीक हुई पठान, मध्य प्रदेश-बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में जताया विरोध

Stvn Bollywood Deskशाहरुख खान की फिल्म पठान बुधवार को देशभर के 5 हजार 200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। कहीं इस फिल्म को सपोर्ट मिल रहा है तो कहीं इसका विरोध चल रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के चलते पहला शो रद्द कर दिया गया है। बिहार और यूपी में कई जगह पठान के पोस्टर फाड़े गए।
इस विरोध के बावजूद फर्स्ट शो हुआ तो 300 स्क्रीन बढ़ाने पड़े यानी अब देश में यह फिल्म 5 हजार 500 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।
थिएटर में रिलीज से एक दिन पहले पठान फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म की पायरेटेड कॉपी Filmyzilla और Filmy4wap पर मिल रही है। फिल्म मेकर्स ने फैंस से सिनेमा घरों में फिल्म देखने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा कि थिएटर्स में फिल्म की वीडियो ग्राफी ना करें और ना ही इसे किसी के साथ शेयर करें। पठान के साथ 25 सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल भी दोबारा से शुरू हुए हैं, जो कोविड के दौरान किसी वजह से बंद हो गए थे। इस बात पर खुशी जाहिर करते शाहरुख ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और उन सभी सिंगल स्क्रीन्स को बधाइयां दी।


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.