पं. प्रदीप मिश्रा ने किया धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन, बोले- आप अकेले नहीं है सनातन धर्म का एक-एक बच्चा आपके साथ

Stvn Religion Deskकथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने विवादों में चल रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। मंगलवार को प्रदीप मिश्रा ने गुजरात में चल रही कथा के दौरान शास्त्री की समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री खुद को अकेला ना समझें, सनातन धर्म का एक-एक बच्चा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।
बता दे की प्रदीप मिश्रा की हलोल, गुजरात में कथा चल रही है। वहीं कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने व्यास गद्दी से कहा कि संत, साधु, गुरु, ब्राह्मण, तपस्वी, साधक हो या उपासक, इनकी परीक्षा बहुत होती है। परीक्षा में घबराना नहीं चाहिए। जो सनातन धर्म की ओर आगे बढ़ेगा, जो सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़ेगा उसकी परीक्षा हर जगह होगी। प्रत्येक जगह उसे परीक्षा देना पड़ेगा। वर्तमान में रामकथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़ रहे हैं, तो उन पर भी सवाल उठ गए। सनातन की ओर बढ़ने वालों के बीच मे रोड़े आते रहते हैं। लेकिन मैं धीरेंद्र शास्त्री से इतना ही कहना चाहूंगा कि सनातनी कभी अकेला नहीं होता। उसके साथ राम, कृष्ण और शिव भी होते हैं। पंडित मिश्रा ने आगे कहा- धीरेंद्र शास्त्री को यह पता होना चाहिए कि वह अकेले नहीं है। भोलेनाथ, कुबेर भंडारी, राम, कृष्ण भी आपके साथ हैं। इसके अलावा सनातन धर्म का एक-एक बच्चा भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। आप सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़िए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- कि जो भी सनातन को आगे बढ़ाए उसके साथ आपके कदम चलने चाहिए। विघ्न तो मीराबाई के जीवन में भी आया, संत तुकाराम के जीवन में भी आया, नामदेव के जीवन में भी आया, कर्माबाई के जीवन में भी आया, चैत्नय महाप्रभु के जीवन में भी आया और वल्लभाचार्य के जीवन भी आया। ऐसा कौन स संत, साधु, तपस्वी है, जिसके जीवन में विघ्न नहीं आता। उन्होंने आगे कहा- आज मुझे किसी ने कहा कि गुरुजी तुम भी तैयारी कर लो, अगला नंबर तुम्हारा ही है। तो मैंने उन्हें कहा- मैं नंबर नहीं देखता, क्योंकि एक बार जो भगवा को देख लेता है, वह भगवान का होकर ही चलता है।

 


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.