मुंबई छोड़ जैसीनगर में अपनों के बीच किया, आकाश सिंह ने अपना गाना लांच

Stvn Bundelkhand Deskसागर- सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे मंत्री ट्राफी क्रिकेट महाकुंभ में मंगलवार को आकाश सिंह राजपूत का गाना इंस्टा-रील उन्होंने जैसीनगर में अपने लोगों के बीच लांच कर जश्न मनाया जहां उन्होंने गाना के धुन पर स्टेडियम में डांस करते हुये क्षेत्रवासियों का धन्यवाद प्रेषित किया। गौरतलब है कि आकाश सिंह राजपूत का गाना इंस्टा-रील देश की जानी मानी कंपनी टी सीरीज ने आज लांच किया है। आकाश सिंह के गाने को 6 घंटे के भीतर ही 2 मिलियन व्यूज (20 लाख से अधिक लोग) देख चुके हैं यह गाना भविष्य में सुपरहिट हो सकता है बड़े बड़े कलाकारों ने उन्हें बधाई दी तथा मुंबई बुलाया लेकिन उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट ना छोड़कर जाने का फैसला किया तथा अपने सुरखी, जैसीनगर परिवार के बीच अपना गाना बालाजी सरकार का प्रसाद वितरण तथा मिठाई वितरित कर लांच किया। मंगलवार को पांचों मंडलो में 40 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें पांचों मंडलो में 10-10 ओवर के मैच खेले गये। सुरखी, जैसीनगर, सीहोरा में 4-4 मैच, राहतगढ में 5 मैच एवं बिलहरा में 3 मैच हुये। मंगलवार तक मंत्री ट्राफी क्रिकेट महाकुंभ में 417 टीमें शामिल हो चुकीं है।

 


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.