MP के 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा राष्‍ट्रपति पदक, 15 अगस्‍त 2023 को अलंकरण समारोह में मिलेंगे पदक

Stvn Imformation Deskमध्‍यप्रदेश पुलिस के 25 अधिकारी-कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राष्‍ट्रपति के वीरता, विशिष्‍ट और सराहनीय सेवा पदक पुरस्कार के लिए चुना है। इनमें चार वीरता, चार विशिष्‍ट सेवा पदक और 17 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। 15 अगस्‍त 2023 को अलंकरण समारोह में इन्‍हें पदक सौंपे जाएंगे।
बता दे की पुलिस अधीक्षक श्‍याम कुमार मरावी, उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी, आरक्षक ट्रेड शेख रशीद और आरक्षक ट्रेड राजकुमार कोल को राष्‍ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। श्याम कुमार मरावी वर्ष 2020 बालाघाट में एएसपी रहते हुए 12 लाख रुपए इनामी नक्सली बादल को जिंदा पकड़ा था। उसे पकड़ने की बड़ी चुनौती थी। वजह थी कि पुलिस और नक्सलियों दोनों तरफ से फायरिंग चल रही थी। अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन दिनेश चंद्र सागर, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक भोपाल आलोक रंजन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल संजय तिवारी और आरक्षक ट्रेड दूसरी वाहिनी राम सिंह बघेल को राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक मिलेगा।


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.