सेल्फी का ट्रेलर लॉन्च के बाद शिर्डी पहुंचे अक्षय कुमार, 24 फरवरी को फिल्म होंगी रिलीज़

Stvn Bollywood Deskबॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय फिल्म के प्रमोशन में लगातार बिजी हैं। इसी बीच एक्टर शिर्डी पहुंचे हैं। जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया। अक्षय को देखने के लिए वहां फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से निकल कर फैंस से मुलाकात भी की। सेल्फी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं अक्षय सुपरस्टार विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहते हैं। वहीं इमरान और उनके बेटे का अक्षय के साथ सेल्फी लेने का सपना होता है। अब फिल्म देख कर ही पता चलेगा कि इमरान का यह सपना पूरा हो पाता है या नहीं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.