सूर्यकुमार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज, ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बने

stvn Sports Deskभारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बन गए हैं। वह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को यह घोषणा की। ICC के इस खिताब के दावेदारों में इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा भी थे।
बता दे की सूर्यकुमार साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है। वह एक साल में इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने है। उन्होंने पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, सूर्या ने 2022 में 68 टी-20 छक्के भी जड़े। जो एक साल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।


By - sagartvnews
25-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.