पीएम ने छात्रों से की परीक्षा पे चर्चा, बताये कुछ आसान टिप्स

Stvn Imformation Deskप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्टूडेंट्स से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, शायद इतनी ठंड में पहली बार परीक्षा पर चर्चा हो रही है। आमतौर पर फरवरी में करते हैं, विचार आया कि आप सबको 26 जनवरी का भी लाभ मिले। आप सब कर्तव्य पथ पर गए थे, कैसा लगा। घर जाकर क्या बताएंगे? परीक्षा पर चर्चा मेरी भी परीक्षा है। देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा दे रहे हैं। मुझे यह परीक्षा देने में आनंद आता है।
पीएम ने कहा कि मुझे लाखों की तादाद में सवाल पूछते हैं, व्यक्तिगत समस्याएं बताते हैं, परेशानियां बताते हैं। सौभाग्य है कि देश का युवा मन में क्या सोचता है। किन उलझनों से गुजरता है। देश से उसकी अपेक्षाएं क्या हैं, सरकारों से अपेक्षा क्या है। सपने क्या हैं, संकल्प क्या हैं। मेरे लिए यह बहुत बड़ा खजाना है। मैंने मेरे सिस्टम को कहा है कि सारे सवालों को इकट्ठा करके रखिए। 10-15 साल बात सोशल साइंटिस्टों के द्वारा उनका एनालिसिस करेंगे। पीढ़ी और स्थिति बदलने के साथ सपने-संकल्पों-सोच के बदलने का आकलन करेंगे। इतना बड़ा डेटा शायद ही कहीं मिले। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यह छठा संस्करण है। इस साल CBSE की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा। इस बार करीब 34 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दिसंबर में CBSE ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है।


By - sagartvnews
27-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.