अनु कपूर को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

Stvn Bollywood Deskपॉपुलर एक्टर अनु कपूर को गुरुवार 26 जनवरी को हार्ट अटैक आ गया है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अब उनकी कंडीशन स्थिर बताई जा रही है। बताया गया है कि अनु कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। इस खबर को सुनने के बाद अनु के फैंस उनकी तबीयत जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दे की अनु कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। उनका असली नाम अनिल कपूर था। अपने पिता की थिएटर कंपनी में शामिल होने के बाद उनका नाम अनु कपूर रख दिया गया। अनु एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। अनु की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म काला पत्थर से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म उत्सव से मिली। फिर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनु ने तेजाब, मिस्टर इंडिया, राम लखन, सात खून माफ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।


By - sagartvnews
27-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.