तेज बारिश के साथ गिरे ओले, खेतों में लगी फसल चौपट हो गई

तेज बारिश के साथ गिरे ओले
पांच बकरियों की मौत


तेज बारिश के साथ गिरे ओले, खेतों में लगी फसल चौपट हो गई

एमपी के बिजावर में देर षाम तेज हबा और बारिष के साथ ओले गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हालात यह बन गए कि खेतो में लगी फसले चौपट हो गई और कच्चे मकान भी ढ़ह गए है। जिससे पांच बकरीयों की मौके पर जान चली गई। इस बारिष से किसान भी काफी मायूस हो गए। उन्होंने सोचा नहीं था कि यह बारिष उनके लिए आफत खडी कर देगी।

जानकारी के अनुसार बिजावर सहित इसके आसपास लगे गांव रैदासपुरा, ऐरोरा, खैराकला, मौला पुरवा, धरमपुरा, पतरा, लहर टपरियन, हरपुरा, देवरा, गुलाट मैदनीपुरा, अमरौनियां सहित कई ग्रामों में तेज बारिष हुई और ओलों भी जमकर बरसे। जिससे किसानो की मेहनत पर पानी फिर गया और खेतों में लहलरा रही फसल चौपट गई। खेतों में पानी भर गया। बताया जाता है कि वैसे तो बारिश रूक रूक कर हुई लेकिन करीब 15 मिनिट की इस आफत की बारिष ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया। यहां तक कि कच्चे मकान भी धराषायी हो गए। ग्राम ऐरोरा के पूरन अहिवार का छप्पर वाला बना बनाया मकान ढ़ह जाने में उसमें बंधी पांच नग बकरियों ने दम तोड दिया। गौरतलब है कि यह बारिष किसी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है तो किसी के लिए नुकसानदायक।

 

 

 

 


By - sagar tv news
27-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.