पहली इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन बनी नाज, लड़के से लड़की बनीं तो पिता देखकर रो पड़े

Stvn Imformation Deskदुनिया की पहली इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन भारत नाज जोशी बनी है। नाज 7 इंटरनेशनल और 2 नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं। साथ ही मॉडल हैं। ट्रांसजेंडर फैशन आइकॉन भी हैं और एक फिल्म में भी भूमिका निभा चुकी हैं।
बता दे की नाज जोशी की सफलता की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। नाज जब पैदा हुईं तो माता-पिता ने खुशियां मनाई कि घर में बेटा आया है। लेकिन खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं। जैसे-जैसे नाज बड़ी हुईं, तो उनकी आदतें और शरीर दोनों लड़कियों होने लगी। क्योंकी वह किन्नर थी। घरवालों ने उसे मुंबई में दूर के मामा के घर भेज दिया। जंहा नाज के साथ शारीरिक शोषण किया गया। फिर अस्पताल में छोड़ दिया गया। वहां से कुछ किन्नर नाज को अपने साथ ले गए। उन्होंने ताली बजाकर पैसे मांगवाने लगे। डांस बार में भी नाची। उसके बाद फैशन डिजाइन का कोर्स करके ऋतु कुमार और ऋतु बैरी के साथ काम भी किया। फिर जेंडर चेंज कराने की सोची तो पैसे की दिक्कत थी। पैसों के लिए मसाज पार्लर में काम किया। उसके बाद ऑपरेशन कराया और किन्नर से लड़की बन गई। अब 2002 में दिल्ली जाकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन लिया। मुंबई में कोचिंग करी। NIFT के एग्जाम में टॉप किया। इसी दौरान नाज की मुलाकात दिल्ली की LGBT कम्युनिटी से हुई। 2005 तक नाज़ ने NIFT में पढ़ाई की। 2005 में मुझे बेस्ट डिजाइनर का अवार्ड और 10 हजार रुपए का चेक भी मिला। 2011 में नाज की मुलाकात एक फोटोग्राफर से हो गई। वह ट्रांसजेंडर प्रॉस्टिट्यूट पर एक बायोपिक बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि हर शूट का 1500 रुपए देंगे। शूटिंग 2012 से शुरू हुई और 2013 तक शूट किया। 2013 तक पांच लाख रुपए इकट्‌ठा हो गए।
2011 से हार्मोन थैरेपी हुई। 2016 में अमेरिका में मिस यूनिवर्स के लिए असिस्टेंट ने नाज की फोटोज भेज दी। साल 2017 में सिंगापुर मिस रिपब्लिक इंटरनेशनल ब्यूटी ऐंबैस्डर बनी। साउथ अफ्रीका से 2017 में मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी का खिताब मिला। 2018 दुबई में मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी जीतकर आई। 2019 में इंटरनेशनल ट्रांस ब्यूटी क्वीन बन गई थी। नाज ने औरतों को पछाड़कर एक ही टाइटल तीन बार जीता। साल 2020 में मिस यूनिवर्स डायवर्सिटी के जीत गई। साल 2021 में मिस इम्प्रेस जीती। 2022 में मिस यूनिवर्स डायवर्सिटी के लिए दुबई से जीती। 2022 में मिस ट्रांस ग्लोबल इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया। 2017 में शादी हुई। लेकिन 2019 में डाइवोर्स हो गया, क्योंकि ससुराल वालों को नाज की उम्र से दिक्कत थी। नाज ने 2018 में चार साल की एक बेटी मणिकर्णिका को एडॉप्ट किया। उसके साथ नाज की बॉन्डिंग बहुत स्ट्रांग है। हाल में अपना भी एक लड़का भी गोद लिया है, जिसका नाम सिद्धांत है।


By - sagartvnews
27-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.