पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर रहा था पति, पुलिस उसी हाल में उठाकर ले गई


पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर रहा था पति, पुलिस उसी हाल में उठाकर ले गई

पहली पत्नी के बावजूद शादी कर
रहा था पति पत्नी ने फोड़ा भंडा


युवक की बारात जाने वाली थी
लेकिन पुलिस को लेकर पहुंची पत्नी

पुलिस ने रुकवाई युवक की शादी
पांच साल पहले की थी पहली शादी

एक शादीशुदा शख्स पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर रहा था। हल्दी चढ़ चुकी थी मेहंदी भी रच चुकी थी बस बारात जाने की तैयारी थी। लेकिन पहली पत्नी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गयी। और इस शादी को रुकवा दिया। मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुन्नौर थाना इलाके का है। बताया गया की ये युवक कई साल तक दिल्ली में रह रहा था। करीब साल भर पहले वह अपने घर पहुंचा और एक नगर पंचायत में सफाईकर्मी बन गया। बीते दिन उसकी बारात अलीगढ़ जा रही थी। तमाम मेहमान आये हुए थे। युवक दूल्हा बना हुआ था। लेकिन तभी एक युवती पहुंची जिसने सफाईकर्मी को अपना पति बताते हुए पुलिस से शादी रुकवाने को कहा। लड़की ने मंगलसूत्र पहनाने के फोटो भी पुलिस को दिखाए।
इसके बाद पुलिस हल्दी के कपड़ों में बैठे सफाईकर्मी को थाने ले आई। और ये शादी रुकवाई। मामले में बताया जा रहा है। की युवक करीब पांच साल तक दिल्ली में रहा। जहां उसने वहीं की युवती से शादी की, लेकिन पांच साल बाद पहली पत्नी को छोड़कर अपने घर आ गया। यहां ठेके पर सफाई कर्मचारी की नौकरी कर ली। घर वालों ने दूसरी शादी तय कर दी। लेकिन पहली पत्नी ने पहुंचकर भंडा फोड़ दिया।--------


By - sagar tv news
28-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.