सात समुन्दर पार से आई दुल्हन देसी दूल्हे से की शादी, फेसबुक पर हुआ था प्यार

सात समुन्दर पार से आई दुल्हन देसी दूल्हे से की शादी, फेसबुक पर हुआ था प्यार

फेसबुक पर प्यार मिस्त्री के बेटे ने
विदेशी दुल्हन से रचाई शादी

प्यार एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है जिसमें न कोई न जात-पात दिखती न ही सरहदें देखी जाती हैं। इसी तरह एक लव स्टोरी भी चर्चाओं में है। जिसमें UP के लड़के को स्वीडन की लड़की से सोशल साइट फेसबुक पर प्यार हुआ। दोनों की लव स्टोरी 10 साल तक चली। इसके बाद सात समंदर पार स्वीडन से प्रेमिका भारत आई और भारतीय रीति रिवाज से शादी की। उत्तर प्रदेश के एटा शहर के एक कस्बे का ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। पवन की स्टोरी फिल्मी है। 10 साल तक चली लव स्टोरी को शादी के बंधन में बंधने के साथ पूरा किया। उन्होंने स्वीडन की लड़की से हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई।
देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की इस शादी से दोनों के परिवार वाले खुश हैं। जानकारी के मुताबिक कस्बा अवागढ़ निवासी गीतम सिंह मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग का काम करते हैं। उनका बेटा पवन बीटेक करने के बाद देहरादून में नौकरी करने गया था। वहां स्वीडन की क्रिस्टन फेसबुक के जरिए उसके संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों की फोन कॉल और विडियो कॉल से लगातार बातचीत होने लगी। करीब एक साल पहले पवन, आगरा में जाकर क्रिस्टन से मिला। जहां दोनों ने शादी करने का फैसला किया। विदेशी दुल्हन क्रिस्टन इस शादी से बेहद खुश है।

 


By - sagar tv news
30-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.